24.6 C
Dehradun

उत्तराखंड में गर्मी से बेहाल लोगों को आज राहत मिलने की उम्मीद,मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी

Must read

Weather Update उत्तराखंड में गर्मी से बेहाल लोगों को आज राहत मिलने की उम्मीद है। देहरादून में मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है जबकि मैदानी इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। चारधाम यात्रा मार्गों पर भी हल्की बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड में बीते एक सप्ताह से मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान चटख धूप खिलने से पारा कुलांचे भर रहा है। मंगलवार को दून में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इस वर्ष पहली बार दून का पारा 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। कई अन्य मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

हालांकि, आज से प्रदेश में गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ ही गरज के साथ तीव्र बौछार के दौर हो सकते हैं। इसके अलावा बुधवार से प्रदेशभर में वर्षा का क्रम तेज हो सकता है।

मंगलवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। दोपहर में तपिश के साथ ही गर्म हवा के थपेड़ों ने बेहाल किया। पहाड़ से लेकर मैदान तक पारा सामान्य से अधिक बना रहा। हालांकि, कुमाऊं में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराते रहे। चारधाम व यात्रा मार्गों पर भी मुख्यत: आसमान साफ रहने से लेकर कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराते रहे।

दून में पारा 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। साथ ही इस वर्ष अब तक का सर्वाधिक है। न्यूनतम तापमान में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीव्र दौर होने और तेज हवाएं चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
  • देहरादून, 39.1, 25.7
  • ऊधमसिंह नगर, 38.6, 29.2
  • मुक्तेश्वर, 28.0, 16.0
  • नई टिहरी, 28.6, 19.2

वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में आकाशीय बिजली चमकने व झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। चारधाम में भी आंशिक बादल छाने और हल्की बौछारों पड़ने की आशंका है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article