24.2 C
Dehradun

नदियों की स्वच्छता हमारी पहली प्राथमिकता- जिलाधिकारी

Must read

नदी उत्सव 2025 जिला प्रशासन द्वारा व्यापक कार्यक्रमों की तैयारी

पौड़ी – मा. मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशन में नदी उत्सव का आयोजन 16 जुलाई 2025 तक किया जाएगा। इसके सफल आयोजन को लेकर एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की । उन्होंने अमृत सरोवरों के पुनर्जीवन, एकल प्लास्टिक प्रतिबंध, पौधरोपण, जल संरक्षण, जैविक खेती और कैच द रेन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने नदी उत्सव को नमामि गंगे अभियान से जोड़ते हुये जन-सामान्य की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही स्थानीय निकाय, स्कूल-कॉलेज, गढ़वाल विश्वविद्यालय, वाडिया हिमालयी भूविज्ञान संस्थान, भरसार विश्वविद्यालय सहित प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों को सक्रिय रूप से जोड़ने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा पथ यात्रा का आयोजन दुगड्डा से कोटद्वार एवं श्रीनगर से देवप्रयाग मार्ग पर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पूर्वी नयार, पश्चिमी नयार, गंगा, खोह एवं मंदाल नदियों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही उन्होंने प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों कण्वाश्रम, श्रीनगर, देवप्रयाग, स्वर्गाश्रम, व्यासघाट एवं पैठाणी में भी जन सहभागिता के साथ पदयात्राएं और कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जोड़ने के साथ ही राजनीतिक दलों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, ताकि नदी संरक्षण को जन आंदोलन का रूप दिया जा सके। साथ ही उन्होंने बताया कि जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्षा जल संग्रहण के माध्यम से जलस्रोतों, भूजल और नदियों के जल स्तर को सुधारने हेतु जिला प्रशासन द्वारा तेज़ गति से अभियान चलाया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिये कि कार्य करने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सात दिनों के भीतर सभी विभाग अपने कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करें। कार्यक्रमों का क्रियान्वयन जिला प्रशासन द्वारा स्प्रिंग एंड रिवर रिज्युविनेशन अथॉरिटी (सारा) के समन्वय से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह उत्सव जल, जीवन और जन की एकजुटता का प्रतीक बनेगा, जिससे नदियों के संरक्षण की दिशा में ठोस पहल हो सकेगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एस. के. राय, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, डीडीएमओ दीपेश काला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

The post नदियों की स्वच्छता हमारी पहली प्राथमिकता- जिलाधिकारी appeared first on Gramin Samay.

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article