21.4 C
Dehradun
spot_img

द्वाराहाट के चौखटिया में कांग्रेस प्रत्याशी मदन बिष्ट के समर्थन में हरीश रावत ने मांगे वोट

Must read

द्वाराहाट। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवँ कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने अब पार्टी प्रत्याशियों के लिये प्रचार का जिम्मा उठा लिया है। इन दिनों हरदा पूरी चुनावी फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। वहीं द्वाराहाट पहुंचे हरदा ने विधानसभा क्षेत्र के चौखुटिया में जनसभा और पदयात्रा की।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने चार धाम, चार काम का संकल्प दोहराया। उन्होंने जनता से कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को जिताकर विधानसभा भेजिए, हम अपने वादे निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को विकास का मॉडल बनाएंगे।

विधानसभा द्वाराहाट के चौखटिया में कांग्रेस प्रत्याशी मदन बिष्ट के समर्थन में हरीश रावत ने पद यात्रा की और चुनाव प्रचार के साथ ही क्षेत्रवासियों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने लोगों से वादा किया कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आने पर क्षेत्र का तेजी से विकास किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement