24.5 C
Dehradun

बजट सत्र से पहले गैरसैंण में CM धामी ने किया सूर्य नमस्कार, मॉर्निंग वॉक पर निकले

Must read

देहरादून:  उत्‍तराखंड के चमोली जिले स्थित गैरसैंण में आज सोमवार से बजट सत्र शुरू हो रहा है। जिसके लिए तमाम मंत्री और विधायक गैरसैंण पहुंच चुके हैं। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी रविवार को गैरसैंण पहुंच गए थे।

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुब‍ह भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में सूर्य नमस्कार किया। इसके बाद वह शासन व प्रशासन के अधिकारियों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्‍होंने हमेशा की तरह क्षेत्रीय लोगों के साथ संवाद करते हुए युवा पीढ़ी को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

विधानसभा क्षेत्र को चार जोन और सात सेक्टर में बांटा

सोमवार से विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण में शुरू होने जा रहे बजट सत्र को लेकर विधानसभा क्षेत्र को चार जोन और सात सेक्टर में बांटा गया है। इनमें चार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 13 पुलिस उपाधीक्षक, 25 इंस्पेक्टर, 60 एसआइ, 140 एएसआइ, 250 कांस्टेबल, पांच कंपनी पीएसी के अतिरिक्त एलआइयू एवं फायर सर्विस कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी।

रविवार को भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में आइजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल एवं जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सुरक्षा में तैनात पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की। उन्होंने प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी को किसी भी हाल में अनधिकृत व्यक्ति को विधानसभा परिसर में प्रवेश ना देने के निर्देश दिए। परिसर क्षेत्र में प्रवेश पास जरूरी है।

राज्यपाल पहुंचे भराड़ीसैंण, हेलीपैड पर गार्ड आफ आनर

विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) रविवार को भराड़ीसैंण पहुंचे। भराड़ीसैंण हेलीपैड पर पुलिस के जवानों ने राज्यपाल को गार्ड आफ आनर दिया। यहां विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण सहित जिला प्रशासन अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल ने तैयारियों को देखकर प्रसन्नता जताई।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट

विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.), विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण और सदन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से शिष्टाचार भेंट की।

सत्र के दौरान पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद चखेंगे विधायक

बजट सत्र के दौरान महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पहाड़ी व्यंजनों के स्टाल लगाए गए हैं। रविवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी ने स्टाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टाल पर बनाए गए स्वादिष्ट पहाड़ी व्यंजनों का जायका भी लिया।

साथ ही महिलाओं से स्थानीय व्यंजनों की जानकारी ली। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी रविवार को विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की और सरकार की ओर से गैरसैंण में किए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा भी की।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article