32.8 C
Dehradun

जलाभिषेक करने वाले कांवड़ यात्रियों की संख्या 12 लाख पहुंची

Must read

 ऋषिकेश: जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर प्रखंड में स्थित पौराणिक श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में सावन के सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

रविवार की रात से ही बड़ी संख्या में शिव भक्त जहां पहुंचने लगे। मध्य रात्रि 12:00 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने नीलकंठ महादेव में जलाभिषेक किया।

रात से ही मंदिर परिसर में जमा हो गई श्रद्धालुओं की भीड़

सावन माह लगते ही श्री नीलकंठ महादेव मंदिर की यात्रा शुरू हो गई थी। शनिवार की रात आठ बजे तक पूरे यात्रा काल में नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 10 लाख, 63 हजार, 705 पहुंच गया था।

रविवार की रात्रि 12:00 बजे नीलकंठ महादेव मंदिर में भगवान भोले का विशेष श्रृंगार करने के बाद मंदिर सोमवार के जलाभिषेक के लिए खोल दिया गया। रात से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई थी। सोमवार के जलाभिषेक के लिए काफी देर से खड़े श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक जलाभिषेक में प्रतिभाग किया।

जलाभिषेक करने वाले कांवड़ यात्रियों की संख्या 12 लाख पहुंची

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे सहित अन्य अधिकारी क्षेत्र में ही कैंप किए हुए हैं। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान भी क्षेत्र का नियमित भ्रमण करने आ रहे हैं। एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि इस यात्रा काल में सोमवार की सुबह तक मंदिर में जलाभिषेक करने वाले कांवड़ यात्रियों की संख्या 12 लाख पहुंच गई है।

विभिन्न प्रांतों से शिव भक्तों का आना निरंतर जारी है। पैदल मार्ग सहित सड़क मार्ग पर भी जगह-जगह पुलिस फोर्स और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article