28.1 C
Dehradun

महिलाओं को आरक्षण देने पर प्रधानमंत्री का आभार: CM धामी

Must read

राज्य ब्यूरो,  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक देश में मातृशक्ति के उत्थान की दिशा में सराहनीय कदम है। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रविधान करने वाले इस विधेयक के लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पारित होने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए प्रदेश में अनेक कार्य किए जा रहे हैं। राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने भेंट की। उन्होंने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं की ओर से नारी शक्ति वंदन विधेयक संसद में पारित होने पर मुख्यमंत्री के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

केदारनाथ विधायक ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण के लिए लगातार सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। महिलाओं की प्रतिभा को उजागर करने की दिशा में सरकार तेजी से कार्य कर रही है।

महिलाओं को आरक्षण देने पर प्रधानमंत्री का आभार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संसद द्वारा मातृ शक्ति के सशक्तीकरण और नीति निर्माण में महिलाओं को 33 प्रतिशत संवैधानिक अधिकार देने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारे सांसदों ने संविधान भवन से नए संसद भवन तक चंद मिनटों के फासले को तय कर सात दशकों के इंतजार को समाप्त किया, वह दर्शाता है कि देश का नेतृत्व सक्षम हाथों में है।

महिलाओं को उनका अधिकार मिलना सनातनी संस्कृति का है अहम हिस्सा

महिलाओं को उनका अधिकार मिलना सनातनी संस्कृति का अहम हिस्सा है। राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बसंल ने भी प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता” यह सनातन पुरातन वाक्य है, जिसे मोदी सरकार ने सार्थक किया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article