20.6 C
Dehradun
spot_img

डीके शिवकुमार ने कहा- बीजेपी और जेडीएस के कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं

Must read

गलुरु। कर्नाटक के डिप्टी सीएम और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बड़ा दावा किया है। डीके शिवकुमार ने कहा है कि बीजेपी और जेडीएस के कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। शिवकुमार ने कहा कि ये वो नेता हैं, जिन्होंने बीजेपी-जेडीएस गठबंधन का विरोध किया है। शिवकुमार ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को लेकर भी ऐसा ही दावा किया है।

शिवकुमार ने पूर्व भाजपा विधायक रामप्पा लमानी के बाद पत्रकारों से बात की। लमानी को मई में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने टिकट नहीं दिया था। टिकट काटे जाने के बाद वह अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस में शामिल हो गए थे। लमानी ने कहा था कि वह बिना किसी शर्त के कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
40 से ज्यादा नेताओं के आवेदन मेरे पास

शिवकुमार ने आगे कहा कि 40 से ज्यादा नेताओं के आवेदन मेरे पास हैं। ये सभी कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। मैं इसका खुलासा नहीं करना चाहता था, लेकिन अब ऐसी स्थिति हो गई है। हालांकि, शिवकुमार ने इन नेताओं के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उन्होंने कहा कि स्थानीय नेताओं से बातचीत कर हम इन्हें एक-एक कर पार्टी में शामिल कर रहे हैं। शिवकुमार ने बताया कि बीजेपी और जेडीएस के ये नेता बिदर बीदर से लेकर दक्षिण में चामराजनगर तक हैं।

AAP के भी कई नेता कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक

शिवकुमार ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को लेकर भी बड़ा दावा किया। शिवकुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 100 से ज्यादा नेता भी कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं।

बीजेपी-जेडीएस का गठबंधन

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली जेडीएस ने पिछले महीने बीजेपी के साथ गठबंधन किया था। दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी की बैठक हुई थी, इस बैठक के बाद ये फैसला लिया गया था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement