18.9 C
Dehradun
spot_img

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पत्नी संग पहुंचे केदारनाथ, राज्यपाल और तमाम अधिकारियों ने किया स्वागत

Must read

रुद्रप्रयाग। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे। वीआईपी हेलीपैड पहुंचने पर राज्यपाल ले.जन. (से.नि.) गुरमीत सिंह, जिलाधिकारी डॉ. सौरव गहरवार आदि ने उप राष्ट्रपति का स्वागत किया। हेलीपैड से उतरने के बाद उन्होंने केदार घाटी के बारे में जानकारी ली।

कुछ देर सेफ हाउस में रुकने के बाद उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दर्शन के लिए मंदिर के अंदर पहुंचे। बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना करेंगे।

डीएम ने पूरी की तैयारी

डीएम ने उपराष्ट्रपति के उपरोक्त निर्धारित कार्यक्रम को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों को हेलीपैड़ एवं कार्यक्रम स्थल पर शांति, कानून, यातायात व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संपादन के लिए तैनाती के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित व्यवस्थाओं एवं दायित्वों का निर्वहन कुशलता एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करने के निर्देश भी दिए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement