14 C
Dehradun

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अब बीजेपी महिला विधायक भागीरथी देवी ने गांजा पीने के लगाए आरोप

Must read

पटना। बिहार विधानसभा में गंदी बात करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अब बीजेपी महिला विधायक भागीरथी देवी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है इस कारण अब उन्हें इलाज की जरूरत है।

भागीरथी देवी ने कहा कि हमलोगों ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया था लेकिन उन्होंने अब सदन में गंदा काम किया है। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। हमलोग इस मामले को गांव-गांव की महिलाओं के बीच ले जाएंगे।

नीतीश कुमार गांजा पीते हैं: भागीरथी देवी

भागीरथी देवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए एक वाकया का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैं जब सत्ता पक्ष में थी तब विधानसभा मैं बैठी हुई थी। छोटा सा रूम है विधानसभा के अंदर। उसमें से जब नीतीश कुमार निकले तो गांजा उनके शरीर से महक रहा था। नीतीश कुमार जब गांजा पीते हैं तब ही भाषण देते हैं, नहीं तो वह भाषण नहीं देते हैं।

मुख्यमंत्री जी इस्तीफा दें: भागीरथी देवी

भागीरथी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार ने विधानसभा और विधानपरिषद में कितनी गंदी बात की। उनके इस बयान से पूरा बिहार शर्मसार हुआ है। इस तरह की गंदी बातें उन्हें नहीं बोलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।

भाजपा की कई महिला विधायकों ने सुनाई नीतीश कुमार को खरी खोटी

भाजपा की महिला विधायकों ने पार्टी प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर मुख्यमंत्री पर आधी आबादी को अपमानित करने का आरोप लगाया। साथ ही नैतिकता के नाते इस्तीफा देने की मांग की। विधान पार्षद निवेदिता सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन में मौजूद महिला सदस्यों को साथ दुनिया के करोड़ों महिलाओं को शर्मसार कर दिया।

वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों ने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धर्मशिला गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी प्रदेश मुख्यालय से मार्च निकाल कर मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला जलाया। भाजपा की नेत्रियों ने अमर्यादित एवं विवादित बयान के लिए नीतीश कुमार के खिलाफ आयकर चौराहे पर नारेबाजी की। प्रेसवार्ता को भाजपा विधायक भागीरथी देवी, निकी हेम्ब्रम, निशा सिंह कुशवाहा, कविता पासवान, गायत्री देवी व अरुणा देवी ने संबोधित किया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article