19.1 C
Dehradun
spot_img

हरभजन सिंह का देहरादून पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया

Must read

भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह का देहरादून पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। आज (शुक्रवार) से दून में तीन दिन तक लीजेंड्स लीग क्रिकेट के तीन मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके लिए हरभजन सिंह भी पहुंचे हैं।

भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया की हार पर बात करने से बचे। उन्होंने कहा, इस पर नो कमेंट। दरअसल बृहस्पतिवार को हरभजन घंटाघर स्थित एक गेम जोन का उद्घाटन करने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।

इस दौरान उनसे मीडिया ने भारत की हार सवाल पूछा, उन्होंने बस इतना कहा, विश्वकप की बात पुरानी हो चुकी है।

वहीं इस दौरान भज्जी के साथ सेल्फी लेने के लिए उनके प्रशंसकों का जमावड़ा लगा रहा।
ढोल-नगाड़ों की धुन पर भज्जी का दून में जोरदार स्वागत किया गया।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement