13.9 C
Dehradun

बरातियों से भरी ट्रेवलर ट्रक में घुसी, चार की मृत्यु

Must read

मथुरा। आगरा-दिल्ली हाईवे पर मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। पलवल से छाता क्षेत्र में एक बरात आई थी। बराती रात में वापस ट्रेवलर से लौट रहे थे, कोसीकलां के पास पीछे से ट्रेवलर एक ट्रक में घुस गई। इसमें चार लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

चार की मौत, चार घायल

हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। पलवल के मुड़कटी से एक बरात छाता के उमराया गांव आई थी। हाईवे पर कोसीकलां के पास ट्रेवलर पीछे से ट्रक में घुसने से ट्रेवलर सवार आठ लोग घायल हो गए। इनमें उपचार के दौरान पलवल के औरंगाबाद गोपालगढ़ निवासी ध्रुव, चुन्नीलाल, श्याम तथा दलवीर सिंह की मृत्यु हो गई। ट्रेवलर सवार मोहित, रोहन, उनके पिता रोहताश, और नवीन घायल हो गए।  पुलिस ने वाहनों को किनारे कर आवागमन सुचारू कराया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article