12.8 C
Dehradun
spot_img

पुंछ में हमले के बाद फिर से चार आतंकियों ने जम्मू के अखनूर में घुसपैठ का किया प्रयास

Must read

जम्मू कश्मीर के अखनूर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। आईबी सेक्टर में चार आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की, जिसे सेना के बहादुर जवानों ने नाकाम कर दिया है। एजेंसी के मुताबिक 22 से 23 दिसंबर की रात को तीन से चार आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।

दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक आतंकी ढेर

जिसे सीमा पर तैनात सेना के जवानों ने अपने सुरक्षा उपकरणों के माध्यम से देखा। दोनों ओर से गोलीबारी शुरु हुई। जिसमें एक आतंकी मारा गया। बाद में बचे हुए आतंकी सेना की गोली से मरे हुए आतंकी को आईबी के पार वापस खींच कर लेकर गए।

व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

इस घुसपैठ को लेकर के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि “खौर, अखनूर के आईबी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। 22-23 दिसंबर की रात को अपने निगरानी उपकरणों के माध्यम से चार आतंकवादियों की एक संदिग्ध गतिविधि देखी गई थी। प्रभावी ढंग से गोलीबारी की गई। आतंकवादियों को एक शव को आईबी के पार वापस खींचते देखा गया।”

21 दिसंबर को पुंछ में सेना के वाहनों पर हुए आतंकी हमले में 4 जवान शहीद

बता दें 21 दिसंबर को पुंछ में सेना के वाहनों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में राजौरी सेक्टर के जंगलों में सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा एजेंसियों ने संदेह के आधार पर घटना स्थल के आसपास से 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

NIA की टीम ने भी अपने स्तर पर जांच कर रही है तो वहीं अब दूसरी तरफ जम्मू के अखनूर के आईबी सेक्टर में चार आतंकदावियों ने घुसपैठ की कोशिश की। जिसे सेना के बहादुर जवानों ने नाकाम कर दिया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement