22.1 C
Dehradun
spot_img

कांग्रेस ने कुत्तों का झुंड वाली टिप्पणी को लेकर भाजपा प्रदेश प्रभारी पर पलटवार किया

Must read

देहरादून।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की आइएनडीआइ गठबंधन के घटक दलों को कुत्ताें का झुंड करार देने संबंधी टिप्पणी पर तीखी आपत्ति की है। पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को याद रखना चाहिए कि कुत्ता बड़ा वफादार होता है।

इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में करन माहरा ने कहा कि जिन्होंने भारत माता के संग वफादारी नहीं की, वे वफादारी क्या जानें। वफादारी को जानने के लिए खुद भी वफादार होना आवश्यक है। भाजपा प्रदेश प्रभारी को यह भी याद रखना चाहिए कि पांडवों को स्वर्ग की सीढ़ी तक कुत्ता ही लेकर गया था।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट में भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम की टिप्पणी को अभद्र करार देते हुए इसकी भर्त्सना की है। उन्होंने कहा कि असंतुलित एवं अशोभनीय शब्दों का प्रयाेग भाजपा की ओछी मानसिकता का परिचायक है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement