32.8 C
Dehradun

कैंसर अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए 25 प्रतिशत बेड रहें आरक्षित

Must read

देहरादून। उत्तराखंड में अब सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। यहां कैंसर अस्पतालों में अब आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने देहरादून के हर्रावाला में पीपीपी मोड पर संचालित होने वाले कैंसर अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए 25 प्रतिशत बेड आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने कहा अगले वर्ष हर्रावाला में खुलने वाले अस्पताल में कैंसर के उपचार में प्रयुक्त होने वाले सभी उपकरणों, उपचार सुविधाओं तथा मानव संसाधन की उपलब्धता को एक साथ सुनिश्चित किया जाए।

ग्रीन बिल्डिंग के रूप में होगा हॉस्टल का निर्माण

मुख्य सचिव ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में बनने वाले हॉस्टल ब्लाक का निर्माण ग्रीन बिल्डिंग के रूप में करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में बताया गया कि भवन निर्माण के लिए कॉलेज परिसर में 3.62 एकड़ भूमि उपलब्ध है। इसे दो वर्ष में पूरा कर दिया जाएगा। 76.97 करोड़ की लागत से प्रस्तावित इस योजना का वित्त पोषण राज्य सेक्टर के तहत प्रस्तावित है। बैठक में सचिव स्वास्थ्य डा आर राजेश कुमार समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article