24 C
Dehradun

गरजा धामी सरकार का बुलडोजर, जमीन पर की जा रही प्लाटिंग आदि ध्वस्त कर दिया गए

Must read

विकासनगर। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की पछवादून में अवैध प्लाटिंग व निर्माण पर चल रही कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रही। मंगलवार को एमडीडीए की टीम ने एक व्यावसायिक भवन को सील करने के साथ 50 बीघा जमीन पर की जा रही प्लाटिंग के रास्ते व नींव आदि ध्वस्त कर दिया।

पूर्व में जारी किए गए थे नोटिस

प्राधिकरण के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज ने बताया भवन व प्लाटिंग के संबंध में पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। इसके अलावा भवन निर्माण से संबंधित कोई दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराया गया। कार्रवाई में अवर अभियंता जितेंद्र मौर्य, अवर अभियंता युगांत रावत, सुपरवाइजर अमरलाल भट्ट, अजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article