29.3 C
Dehradun

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य पद के चुनाव के ल‍िए एनडीए प्रत्‍याशि‍यों ने क‍िया नामांकन

Must read

लखनऊ। विधान परिषद चुनाव में भाजपा और सहयोगी दलों के प्रत्याशियों ने सोमवार को व‍िधान भवन में नामांकन फाइल क‍िया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, राज सरकार के कई मंत्री और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

भाजपा के सातवें प्रत्‍याशी के रूप में संतोष स‍िंह ने क‍िया नामांकन

भाजपा प्रत्याशी मोहित बेनीवाल ने किया नामांकन क‍िया। बेनीवाल भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। विजय बहादुर पाठक भी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने नामांकन क‍िया। भाजपा प्रत्याशी राम तीरथ सिंघल ने भी नामांकन क‍िया। भाजपा के सातवें प्रत्याशी के रूप में संतोष सिंह ने भी नामांकन कि‍या।

सुभासपा के विच्छेलाल राजभर ने दाखि‍ल कि‍या नामांकन

अपना दल (एस) के प्रत्याशी के रूप में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल ने नामांकन क‍िया। आशीष पटेल भी वर्तमान में विधान परिषद सदस्य हैं। रालोद के प्रत्याशी योगेश चौधरी ने भी नामांकन क‍िया। इसके अलावा सुभासपा प्रत्याशी विच्छेलाल राजभर ने भी नामांकन फाइल क‍िया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article