16.7 C
Dehradun
spot_img

चीन के खिलाफ तिब्बती महिलाओं ने निकाली आक्रोश रैली

Must read

देहरादून। तिब्बती महिला विद्रोह दिवस की 65वीं वर्षगांठ पर तिब्बती समुदाय की महिलाओं ने चीन के विरोध में नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। मंगलवार को तिबेतन वूमेंस एसोसिएशन (सेंट्रल) के आह्वन पर महिलाएं परेड ग्राउंड में एकत्र हुईं। यहां से सर्वे चौक होते हुए तिब्बती मार्केट से लैंसडौन चौक तक रैली निकाली। हाथों में तख्ती व ध्वज लेकर महिलाओं ने चीन के विरोध में नारेबाजी की।

महिलाओं का एक समूह कम्यूनिस्ट चीन की ओर से तिब्बत पर गैरकानूनी कब्जे के विरोध कर रहा था। इस दौरान क्रूर दमन में सैकड़ों तिब्बती महिलाएं मारी गई, जबकि कइयों को गिरफ्तार व कैद कर बिना किसी जुर्म में पीटा गया।

कहा कि पूरा समाज सभी बलिदानियों के साथ एकजुटता से खड़ा है। कहा कि आज पूरी दुनिया के लिए वैश्विक तानाशाह के विरुद्ध एकजुट होने का समय आ चुका है। यदि चीन को जिम्मेदारी ठराने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दवाब नहीं डाला गया तो चीन की ओर से जब्त किए गए राज्यों में मानवाधिकार की स्थिति और भी खराब हो जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement