दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे दिन सुबह सुबह 51 शक्तिपीठों में से एक देवी पाटन मंदिर में दर्शन पूजन किया। मंदिर में विधि विधान से दर्शन पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री भवनियापुर स्थित मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूली बच्चों संग कुछ देर व्यतीत किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवी पाटन मंदिर में दर्शन पूजन किया, स्कूली बच्चों से मिले

