29.5 C
Dehradun

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में शामिल होने आ रही यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई

Must read

रामपुर जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में शामिल होने आ रही यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें बीस से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। सभी को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना के बाद बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शनिवार दोपहर बाद रामपुर में जनसभा प्रस्तावित है। वह करीब एक हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी सतर्क है। इससे पहले मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह व जिलाधिकारी के साथ ही शहर विधायक ने भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री योगी दोपहर 1.25 बजे पुलिस लाइन के मैदान में हेलीकाप्टर से आएंगे। इसके बाद डेढ़ बजे फिजिकल कालेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। वह सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वितों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।

इसके अतिरिक्त करीब एक हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। शुक्रवार की शाम को मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम प्रशासन को मिल गया है। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री रामपुर आकर जनता को करोड़ों की विकास कार्यों की सौगात देंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article