20.5 C
Dehradun
spot_img

देहरादून हाईवे के पास युवती का मिला शव, 20 से 22 साल उम्र गला रेत कर मारा गया

Must read

हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर तीन पानी पुलिया के समीप एक युवती का शव मिला। गला रेत कर  युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही। पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान नहीं हो पाई है। युवती की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है।

सोमवार सुबह राहगीरों ने देखा युवती का शव तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर खून भी पड़ा हुआ था, जिससे संभावना जताई जा रही है कि इसी स्थान पर किसी धारदार हथियार से युवती का गला रेत कर हत्या की है। सहायक पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले के हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement