20.5 C
Dehradun
spot_img

संपूर्ण शास्त्रीय विधान विधि पीएम मोदी दाखिल करेंगे पर्चा, आज बन रहे सर्वार्थ सिद्धि समेत ये योग

Must read

वाराणसी। सनातन की पताका लहरा रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए काशी से तीसरी बार नामांकन में संपूर्ण शास्त्रीय विधान का ध्यान रखेंगे। पर्चा दाखिला के लिए चुनी गई तिथि वैशाख शुक्ल सप्तमी है।

धर्मशास्त्रीय मान्यता है कि इस तिथि में ही मां गंगा की स्वर्ग में उत्पत्ति हुई और उन्होंने भगवान शिव की जटाओं में स्थान पाया। पर्व विशेष पर गंगा स्नान‑पूजन का विशेष महत्व है। पर्व मान के अनुसार मोदी नामांकन से पहले दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजन करेंगे।
गंगा की उत्पत्ति तिथि होने से वैशाख शुक्ल सप्तमी तो वैसे भी बेहद पुण्यकारी मानी जाती है। इस बार नक्षत्रराज पुष्य के साथ सर्वार्थ सिद्धि व रवि योग का संयोग भी बन रहा है। काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी के अनुसार दोनों ही योग कार्य सिद्धि के लिए विशेष शुभ माने जाते हैं।

काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री प्रो. विनय पांडेय के अनुसार काशी में दशाश्वमेध घाट पर गंगासप्तमी के दिन किया गया स्नान‑पूजन मनोवांछित सिद्धि प्रदान कराने वाला होता है। गंगा का दर्शन, स्पर्श, स्मरण और गंगागंगेति नाम का उच्चारण मात्र से भी समान फल प्राप्त होता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement