25.6 C
Dehradun

महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने विधायक तानाजी सावंत के कार्यालय में की तोड़फोड़

Must read

मुंबई, महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच पुणे के कटराज के बालाजी इलाके में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पार्टी विधायक तानाजी सावंत के कार्यालय में तोड़फोड़ की है। सावंत राज्य के बागी विधायकों में से एक हैं। वे मौजूदा समय में असम की राजधानी गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे के साथ डेरा डाले हुए हैं। वहीं, शिवसेना के पुणे शहर प्रमुख ने भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

‘बागी विधायकों पर इसी तरह की होगी कार्रवाई’

संजय मोरे ने कहा, ‘हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तानाजी सावंत के कार्यालय में तोड़फोड़ की है। हमारे प्रमुख उद्धव ठाकरे को परेशान करने वाले सभी देशद्रोही और बागी विधायकों को इस प्रकार की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उनके कार्यालय पर भी हमला होगा। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।’

कार्यकारिणी की बैठक बहुत महत्वपूर्ण है- संजय राउत

बता दें,  महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पार्टी कार्यकारिणी की एक बैठक दोपहर एक बजे बुलाई है। शिवसेना नेता संजय राउत ने बताया, ‘हमारी आज की कार्यकारिणी की बैठक बहुत महत्वपूर्ण है। इस बैठक में कई निर्णय होंगे। ये पार्टी राज्य और देश में बहुत बड़ी पार्टी है। इस पार्टी को बनाने में बालासाहेब जी, उद्धव जी और सभी कार्यकर्ताओं ने खून-पसीना बहाया है।’

‘पैसे के दम पर कोई पार्टी नहीं खरीद सकता’

संजय राउत ने कहा कि इस पार्टी पर कोई आसानी से डाका नहीं डाल सकता है। केवल पैसे के दम पर कोई पार्टी नहीं खरीद सकता है। अभी जो संकट है उसे हम संकट नहीं मानते बल्कि ये हमारे लिए पार्टी विस्तार का बहुत बड़ा मौका है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article