17.6 C
Dehradun

भाजपा ने डीएमके पर साधा निशाना, तीन साल पुरानी पोस्ट शेयर कर पूछा ये सवाल

Must read

नई दिल्ली डीएमके सांसद दयानिधि मारन के हिंदी भाषी लोगों पर की गई विवादित टिप्पणी पर राजनीति तेज हो गई है। भाजपा ने डीएमके पर इसको लेकर निशाना साधा है और कहा कि डीएमके का यही असल चेहरा है।

दयानिधि का बचाव कर फंसी डीएमके

दरअसल डीएमके नेता मारन का एक विवादित वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि यूपी, बिहार के हिंदी भाषी लोग तो तमिलनाडु में शौचालय साफ करने के लिए हैं। इस वीडियो के सामने आने पर डीएमके ने कहा कि ये तो पुराना वीडियो है, इसे बिना वजह राजनीति का टूल बनाया जा रहा है। अब इसपर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने निशाना साधा है।

भाजपा ने बोला हमला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने एक पोस्ट शेयर कर कहा कि डीएमके के नेता आज ही नहीं, हमेशा से ही यूपी और बिहार के लोगों का अपमान करते रहे हैं। इस बार भी उन्होंने दोनों राज्यों के लोगों का अपमान किया है।

अन्नामलाई ने डीएमके से सवाल करते हुए पूछा कि क्या आपकी पार्टी ऐसे बदलाव लाएगी।

तीन साल पहले की पोस्ट शेयर की

अन्नामलाई ने साल 2020 की एक पोस्ट साझा कर तमिलनाडु के मंत्री टीआरबी राजा के बिहार के लोगों का मजाक बनाने वाला पोस्ट शेयर किया। पोस्ट के जरिए उन्होंने कहा कि ये लोग हमेशा से यूपी, बिहार के लोगों का अपमान करते हैं।

पुरानी वीडियो पर सवाल

बता दें कि दयानिधि मारन की वायरल हो रही एक पुरानी वीडियो में वो अंग्रेजी सीखने वाले लोगों और केवल हिंदी सीखने वाले लोगों की तुलना करते दिख रहे हैं। वीडियो में वो कहते हैं कि अंग्रेजी वाले आईटी कंपनियों में चले जाते हैं जबकि दूसरे लोग छोटी-मोटी नौकरियां करते हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article