26.7 C
Dehradun

स्वरोजगार के लिए आ रहे आवेदनों की जांच कर उन्हें योजना से लाभांवित करें

Must read

वाहन मद में 06 व होमस्टे में 14 आवेदन स्वीकृत

पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना व दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास होमस्टे योजना की बैठक ली। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी व  बैंकर्स को निर्देशित किया कि स्वरोजगार हेतु आ रहे आवेदनों की जांच कर उन्हें योजना से लाभांवित करें। जिससे वह समय पर योजना का लाभ उठा सकेंगे। इस दौरान उन्होंने आवेदकों से स्वरोजगार योजना में होमस्टे व वाहन मद के व्यावसायिक और कार्यक्षेत्र के बारे में संपूर्ण जानकारी ली।

सोमवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित आवेदको को कहा कि समय पर बैंकों में अपने दस्तावेज जमा करें, जिससे बैंक को ऋण देने में आसानी प्राप्त होगी। उन्होंने आवेदकों को वाहन संचालन व होमस्टे के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने को कहा। कहा कि स्वरोजगार को अत्यधिक बढ़ावा दें, जिससे आय में वृद्धि हो सकेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन आवेदकों के दस्तावेज अधूरे रह गए हैं वह समय पर दस्तावेज पूर्ण करते हुए पर्यटन विभाग को प्रस्तुत करें।  उन्होंने स्वरोजगार इच्छुक लोगों को योजना के तहत अधिक से अधिक स्वरोजगार मुहैया करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने बैंक अधिकारियों को कहा कि जिन आवेदकों द्वारा पूरे दस्तावेज बैंक को प्रस्तुत किये हैं वह तत्काल आगे की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में 08 आवेदन तथा दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे योजना में 14 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें वाहन के लिए 03 व गैर वाहन मद में भी 03 आवेदनों को स्वीकृति दी गई। वहीं होमस्टे के लिए सभी 14 आवेदनों को स्वीकृत किया गया।

बैठक में जिला पर्यटन विकास अधिकारी  खुशाल सिंह नेगी, लीड बैंक अधिकारी प्रताप सिंह राणा, महा प्रबंधक उद्योग सोमनाथ गर्ग,  अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुनील कुमार, स्वागती पर्यटन विभाग कांता प्रसाद सहित अन्य अधिकारी व आवेदक उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article