15 C
Dehradun

मुख्यमंत्री धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद द्वारा निर्मित जैविक उत्पाद किट का किया अनावरण

Must read

उत्तराखंड के विशेष उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए जीआइ बोर्ड का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि मंत्री गणेश जोशी की मांग पर इस संबंध में कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद द्वारा निर्मित जैविक उत्पाद किट का अनावरण किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इससे जैविक उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय पारंपरिक उत्पादों की मांग में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जीआइ बोर्ड उत्पादों का पंजीकरण कराने के साथ ही घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन उत्पादों की मांग एवं विशेषज्ञता का अध्यन करते हुए संभावित उत्पादों की पहचान भी करेगा

यह बोर्ड स्थापित सीमाओं के भीतर और मानकों के अनुसार निर्माता और अन्य संबंधित आपरेटर को जीआइ संकेत का उपयोग करने का अधिकार प्रभावी ढंग से देने के लिए तंत्र भी तैयार करेगा। जीआइ बोर्ड का गठन होने से स्थानीय उत्पादकों को रोजगार प्रोत्साहन मिलेगा और पलायन भी थमेगा।

स्वतंत्रता संग्राम में पेशावर कांड महत्वपूर्ण अध्याय: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड की वर्षगांठ पर इसके नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का पुण्य स्मरण किया। उन्होंने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में पेशावर कांड महत्वपूर्ण अध्याय था। मुख्यमंत्री धामी शनिवार को पौड़ी जिले के पीठसैंण में पेशावर कांड की वर्षगांठ पर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की स्मृति में क्रांति मेले में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने पेशावर कांड की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में कहा कि पेशावर कांड ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे देशवासियों विशेष रूप से युवाओं में नए उत्साह का संचार हुआ। देश को आजाद कराने की भावना बलवती हुई। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का योगदान अविस्मरणीय एवं अद्वितीय है। यह महत्वपूर्ण घटना देश की आजादी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article