
मुख्यमंत्री मंगलवार को सिवालखास के भूनी चौराहे के पास स्थित जेपी गार्डन में प्रभावी मतदाताओं से संवाद करते हुए प्रत्याशी मनिंदरपाल सिंह का प्रचार करेंगे। यहां से सीएम योगी दोपहर डेढ़ बजे किठौर के पीआरडी स्कूल प्रांगण और सिसौली पहुंचेंगे। जहां मतदाताओं से संवाद कर पार्टी प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी के लिए वोट मांगेंगे।

