15 C
Dehradun

मुख्यमंत्री योगी उत्तराखंड के तीन दिन के दौरे के बाद रामनगरी अयोध्या का रुख करेंगे, दर्शन-पूजन के बाद करेंगे मंडलीय समीक्षा

Must read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के तीन दिन के दौरे के बाद शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या का रुख करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में हनुमानगढ़ी तथा श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन के बाद अयोध्या से जुड़ी परियोजनाओं के साथ मंडलीय समीक्षा करेंगे। आज अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ मलिन बस्ती में सहभोज में भी शामिल होंगे। उनका अयोध्या में आज रात्रि विश्राम का भी कार्यक्रम है।

अयोध्या में मुख्यमंत्री की मंडलीय समीक्षा में अयोध्या को छोड़ कर मंडल के अन्य जिलों के अधिकारी वर्चुअली प्रतिभाग करेंगे। इस समीक्षा में मंडल के प्रभारी मंत्री एके शर्मा के अलावा अन्य कई मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा, राजस्व, पर्यटन, नागरिक उड्डयन व ग्रामीण जलापूर्ति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से हेलिकाप्टर चलकर सुबह 11.05 बजे रामकथा पार्क के हेलीपैड पर लैंड करेंगे। इसके बाद यहां से सीधा हनुमानगढ़ी पहुंचेंगे। 11.20 बजे तक दर्शन पूजन कर मुख्यमंत्री रामजन्मभूमि जाएंगे। 11.40 बजे तक वहां दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है। दोपहर 11.45 बजे आयुक्त सभागार पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक मंडल के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। सीएम दोपहर 1:30 बजे से मंत्री समूह के साथ विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे तक वह मंत्री समूह/जनप्रतिनिधियों के साथ मलिन बस्ती में सहभोज करेंगे। दोपहर 2.30 बजे से सायं चार बजे तक मंत्री समूह के साथ विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण,उसके बाद महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम सायं चार बजे से पांच बजे तक है। सायं पांच बजे गुप्तारघाट से सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे। सायं 5.15 बजे से 6.15 बजे तक उनका संतों से भेंट का कार्यक्रम है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article