14.8 C
Dehradun

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ दिए विवादित बयान से कांग्रेस ने किया किनारा

Must read

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ दिए विवादित बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि सुबोध कांत सहाय की पीएम मोदी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी से हम सहमत नहीं हैं।

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय ने दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस को तुरंत सफाई देनी पड़ गई है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक ट्वीट कर इस पर सफाई दी है।

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की तानाशाही विचारधारा और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निरंतर लड़ती रहेगी।’ जयराम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति किसी भी अमर्यादित टिप्पणी से हम सहमत नहीं हैं। हमारा संघर्ष गांधीवादी सिद्धांतों और तरीके से ही जारी रहेगा।

सुबोध कांत सहाय की विवादित टिप्पणी

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता दिल्ली के जंतर-मंतर पर सत्याग्रह कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में जंतर-मंतर पर कांग्रेस के कई नेता जुटे हुए हैं। इस दौरान पार्टी के मंच से सुबोध कांत सहाय ने पीएम को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article