13.9 C
Dehradun

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी बैठक के दौरान नेताओं को खरी-खरी सुनाई

Must read

देहरादून :  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी बैठक के दौरान वरिष्ठ नेताओं को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि सभी को पार्टी के साथ चलना होगा। सार्वजनिक मंचों पर बयानबाजी से पार्टी को नुकसान होता है। आपसी झगड़े से पार्टी के नुकसान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रविवार को कांग्रेस मुख्यालय में 26 जनवरी से शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संबंध में बैठक हुई। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा काफी मुखर नजर आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सामने लोकसभा चुनाव की चुनौती है, इसके लिए पार्टी को एकजुट होना पड़ेगा। पार्टी तभी जीतेगी जब सभी समन्वय के साथ काम करेंगे।

उन्होंने साफ किया कि पार्टी में गुटबाजी खत्म होनी चाहिए।उन्होंने पार्टी के सामानांतर हो रहे कार्यक्रमों पर भी सवाल उठाए। महाभारत का उदाहरण देते हुए स्वयं को कर्ण की तरह प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वे ऐसा कर्ण बनकर काम करेंगे जो सत्य का साथ देगा। उनके लिए कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि पार्टी सर्वोपरि है। विधायकों को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि अब सभी को काम करना होगा और पार्टी कार्यालय में भी समय देना होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने इस बैठक में विधानसभा चुनाव में हार को लेकर फिर से भाजपा पर ठीकरा फोड़ा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की हार को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। चुनाव में पार्टी गुटबाजी अथवा मुख्यमंत्री के चेहरे के कारण नहीं हारी। चुनाव में भाजपा ने मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर जो झूठ बोला, पार्टी उस कारण हारी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा नियुक्तियों के मामलों को भी जानबूझ कर उलझाया ताकि सरकार यूकेएसएसएसी के विवाद पर फंस न सके। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत निकाली जाने वाली यात्राओं से भाजपा ने झूठ को भी बेनकाब किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि देश को धर्म, जाति व संप्रदाय में बांटा जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा ने देश की जनता को जोड़ने का काम किया है। इस दौरान पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक राजेंद्र भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने अभियान की सफलता व संगठन की मजबूती को लेकर अपने सुझाव दिए।

ग्राम व बूथ स्तर तक होगा यात्राओं का आयोजन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत ग्राम व बूथ स्तर तक यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। घर-घर संपर्क कर पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा। केंद्र सरकार के खिलाफ चार्जशीट भी बांटी जाएगी। युवा कांग्रेस और छात्र संगठन के कार्यकर्त्ताओं द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी। साथ ही गांव-गांव में झंडा रोहण कार्यक्रम व कार्यकर्त्ता बैठक की जाएगी।

मैं मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं। वह पार्टी के छोटे कार्यकर्त्ता हैं। पार्टी में कई वरिष्ठ कार्यकर्त्ता इस पद के योग्य हैं। उनका काम अभी एक कार्यकर्त्ता के रूप में पार्टी को मजबूत करना है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article