15 C
Dehradun

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गरीब कल्याण की योजनाओं को गिनाने के साथ ही विपक्षी पर बड़ा आरोप लगाया

Must read

उत्तर प्रदेश में विधानसभा तथा विधान परिषद के चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भी भारतीय जनता पार्टी का विपक्षी दलों पर जोरदार हमला जारी है। लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से वार्ता में केन्द्र तथा प्रदेश की सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं को गिनाने के साथ ही विपक्षी दलों के पहले इनके कल्याण के कामों की अनदेखी का बड़ा आरोप लगाया।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की गरीब कल्याण की योजनाएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि कहा कि मोदी-योगी की डबल इंजन की सरकार गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़े साझा करते हुए उन्होंने कहा कि इस पर भाजपा सरकार ने लगभग तीन लाख करोड़ रुपया खर्च किया है। यदि भाजपा के स्थान पर सपा, बसपा या कांग्रेस की सरकार होती तो इसमें से करीब ढाई लाख करोड़ रुपया तो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया होता। केशव प्रसाद मौर्य ने इसके साथ ही तंज कसा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने संसद में कहा था कि कांग्रेस की सरकार दिल्ली से राज्यों को अगर एक रुपया भेजती है, जिसमें से मात्र 15 पैसा ही लाभार्थी तक पहुंचता है।

केशव प्रसाद मौर्य ने गरीब कल्याण की योजनाएं गिनाते हुए अपने बचपन को भी याद किया। कहा कि जब वह छोटे थे, तब बरसात होने पर उनकी मां कच्ची छत को जैसे-तैसे बंद किया करती थीं। यह संकट करोड़ों गरीबों ने झेला। उनके कष्ट को समझते हुए कि पीएम मोदी देश भर में इस प्रकार की योजनाएं चला रहे हैं। गरीबों को अब छत मिल रही है। अब भी आसानी से हर योजना का लाभ ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिए 44 लाख आवास बनाए हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में केन्द्र से पैसा मिलने के बाद भी गरीबों के लिए सिर्फ 18 हजार आवास बने थे। केशव प्रसाद मौर्य ने इसके साथ ही शनिवार को प्रयागराज में सात लोगों की हत्या की घटना पर काफी दु:ख दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस घटना के दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article