
स्मिति के अध्यक्ष अतुल कुमार (मोनू) ने बताया कि गायक कलाकार हरीश कुमार (हरि) ने गणेश जी, राधे कृष्ण के सुन्दर भजन से सभी भक्तजन का दिल जीत लिया इसी बीच मुख्य अतिथि श्री सुनील उनियाल गामा (मेयर) श्री सन्तोख नागपाल (पूर्व पार्षद), व अमित जैन केन्द्रीय अध्यक्ष जेवीएम आये और भजन संध्या का आनंद लिया उसके बाद समिति की ओर से सप्रेम भेंट भी दी गयी।

इस मौके पर अमित विरमानी मुख्य संरक्षक (समिति) के साथ सभी समिति सदस्य व भक्तजन उपस्थित थे।

