होण्डा बिगविंग प्रोडक्ट रेंज से इन मिडलवेड मोटरसाइकलों को पहली बार 35 सीएसडी डिपो पर उपलब्ध कराया गया है। 
इस विशेष अवसर पर श्री यदविंदर सिंह गुलेरिया, डायरेक्टर- सेल्स एण्ड मार्केटिंग, होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इंडिया प्रा लिमिटेड ने कहा, ‘‘होण्डा 2व्हीलर्स इंडिया का भारतीय डीफेन्स कम्युनिटी के साथ पुराना नाता है। हम उन्हें गर्व के साथ अपने गुणवत्तापूर्ण प्रोडक्ट्स और आफ्टर सेल्स सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। स्वतन्त्रता के 75वें साल के उपलक्ष्य में, हमें खुशी है कि हम अपनी नई बिगविंग मोटरसाइकलों- H’ness CB350 और CB350RS को देश भर में सीएसडी नेटवर्क पर उपलब्ध कराने जा रहे हैं। इन मोटरसाइकलों को सीएसडी द्वारा अनुमोदित विशेष कीमतों पर उपलब्ध कराने से सुरक्षा कर्मी और सीएसडी लाभार्थी आसानी से इन्हें खरीद सकेंगे और अपनी पसंदीदा होण्डा 350 सीसी मोटरसाइकलों की रोमांचक नई राईड का लुत्फ़ उठा सकेंगे।’’
H’ness CB350 और CB350RS दिल्ली एक्स शो रूम प्राइस रू 1,70,580 से रू 1,75,469 तक है ।
सीएसडी लाभार्थियों के लिए खरीद प्रक्रिया
कर्मचारियों को खरीद का आसान एवं सुविधाजनक अनुभव प्रदान करने के लिए विशेष खरीद प्रक्रिया है। सीएसडी लाभार्थी https://afd.csdindia.gov.in/ पर लॉग ऑन कर सीएसडी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, इसके बाद डीलर सलेक्ट कर अपना पसंदीदा मॉडल चुन सकते हैं। चुनिंदा डीलर द्वारा उपलब्धता की पुष्टि किए जाने के बाद कर्मचारी डीलर दस्तावेज (उपलब्धता का प्रमाणपत्र और प्रोफोर्मा इनवॉयस) और उपभोक्ता दस्तावेज (कैंटीन कार्ड, केवायसी, भुगतान स्थानान्तरण का विवरण आदि) अपलोड कर सकता है। जिसके बाद स्थानीय आपूर्ति ऑर्डर (एसएसओ) की डिजिटल कॉपी जारी कर दी जाती है।
होण्डा बिगविंग – होण्डा के एक्सक्लुज़िव प्रीमियम मोटरसाइकल बिज़नेस वर्टिकल के बारे में
अपने प्रीमियम बाइकिंग प्रशंसकों के साथ नज़दीकी बढ़ाते हुए, होण्डा के प्रीमियम मोटरसाइकल रीटेल फोर्मेट देश भर में 80 से अधिक बिगविंग टचपॉइन्ट्स के रूप में शामिल हैं। बिगविंग टॉपलाईन में होण्डा की सम्पूर्ण प्रीमियम मोटरसाइकल रेंज (300-1800 सीसी) शामिल है, वहीं होण्डा बिगविंग मिड-साइज़ मोटरसाइकल प्रशंसकों (300-500 सीसी) को लुभाती है। बुकिंग का सहज एवं पारदर्शी अनुभव पाने के लिए उपभोक्ता हमारी वेबसाईट www.HondaBigWing.in पर ऑनलाईन बुकिंग का विकल्प भी चुन सकते हैं।

