26.7 C
Dehradun

रुद्रप्रयाग में भीषण हादसे: एंबुलेंस से टकराकर पलट गई बोलेरो, मुंबई से केदारनाथ आए यात्री घायल

Must read

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग में भीरी-बांसवाड़ा के बीच एक बोलेरो वाहन और एम्‍बुलेंस में जबरदस्‍त भिड़ंत हो गई। जिसमें कई यात्री घायल हो गए हैं।

विपरीत दिशा से आ रही एम्बुलेंस से टकरा गया वाहन

जानकारी के मुताबिक उक्‍त हादसा बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब हुआ। हादसे में मुंबई से केदारनाथ यात्रा पर आए चार यात्री घायल हो गए हैं। बोलेरो वाहन यात्रियों को सोनप्रयाग से ऋषिकेश लेकर जा रहा था। इस बीच भीरी बांसवाड़ा में विपरीत दिशा से आ रही एम्बुलेंस से टकरा गया।

बोलेरो में कुल आठ लोग सवार

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो वाहन सड़क पर ही पलट गया। बोलेरो में कुल आठ लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल हुए चार यात्रियों को अगस्त्यमुनि अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है।

घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा

बताया जा रहा है कि घायलों की स्थिति गंभीर है, जिस कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। हादसे का कारण बोलेरो वाहन चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। मुंबई निवासी यात्री कुनाल, राहुल, दीपक शर्मा व जया आहूजा गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।

पांच वर्षों में पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो पाए ब्लैक स्पाट

वहीं प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं रोकने के तमाम दावों के बावजूद अभी तक ब्लैक स्पाट व दुर्घटना संभावित स्थल पूरी तरह से ठीक नहीं किए जा सके हैं। प्रदेश में चिह्नित 163 ब्लैक स्पाट में से 117 ही ठीक हो पाए हैं। अभी 46 पर काम होना शेष है। वहीं प्रदेश में 2533 दुर्घटना संभावित स्थल हैं। इनमें से 1593 पर ही काम हुआ है। अभी 940 स्थलों पर काम किया जाना बाकी है।

पांच साल पहले सड़क सुरक्षा समिति ने प्रदेश में 158 ब्लैक स्पाट चिह्नित किए थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 163 हो चुकी है। दरअसल, ब्लैक स्पाट वह क्षेत्र होता है, जिसके 100 मीटर के दायरे में पांच से अधिक मौत और 10 से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article