25.7 C
Dehradun

केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर किया पलट वार परिक्रमा लगाने के बाद बोले, भगवान कामतानाथ के कामना करते है उन्हें सदबुद्धि दे

Must read

चित्रकूट, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर एक ट्वीट किया था। जिस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पलट बार किया। भगवान कामदगिरि की परिक्रमा लगाने के बाद बोले, भगवान कामतानाथ के कामना करते है उन्हें सदबुद्धि दे।

उन्होंने शनिवार की सुबह करीब छह बजे भगवान कामतानाथ के दर्शन और परिक्रमा की। इस दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि वर्ष 2014 से पराजय दर पराजय का सामना करने से अखिलेश बौखलाए हुए हैं। उनको लगता था कि धरती में वहीं एक मनुष्य है जो लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे बना दिया। अब उत्तर प्रदेश अनेकानेक एक्सप्रेसवे का प्रदेश बन गया है। जो उनको बर्दाश्त नहीं हो रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनने से यहां विकास होगा। पहले जो भूमि कोई 50 हजार बीघा नहीं लेता था वह अब 50 लाख बीघा बिक रही है। बुंदेलखंड के लोगों के आय बढ़ी है।

इसके पहले उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, सांसद आरके सिंह पटेल, वरिष्ठ नेता दे‌व त्रिपाठी, उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ओम केशरवानी, ऋषि कुमार आर्य व महेंद्र जायसवाल के साथ कामदगिरि परिक्रमा लगाई। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ने उनके चित्रकूट में बाईपास को लेकर चर्चा की। वह तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग मे शामिल होने के लिए शुक्रवार की रात चित्रकूट पहुंचे हैं।

यह किया ट्वीट : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे में हाथी के विचरण करते फोटो शेयर कर लिखा था कि ‘ये तो गनीमत है कि पाबंदी के बावजूद हाथी जी सपा के बनाए मजबूत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर विचरण कर रहे हैं कहीं गलती से ये बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चले गए होते तो गुणवत्ता का मारा वो बेचारा इनका बजन यह नहीं पाता… वो खुद खंडित होता और ये चोटिल होते।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article