25.6 C
Dehradun

सिद्धार्थनगर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करते हुए सीएम योगी, बोले- बीमारियों का सफाया करने के लिए अभियान जारी रहेगा

Must read

सिद्धार्थनगर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की धरती से रोगों का सफाया होने तक अभियान चलते रहेंगे। उन्होंने वासंतिक नवरात्रि और नववर्ष की बधाई दी। साथ ही सीएम ने फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता का आभार जताया।

नवकी बीमारी का हो चुका है सफाया

बीएसए परिसर में सभा को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आकांक्षा जनपद के कारण यहां खास प्रयास करने की जरूरत है। इसीलिए इस अभियान का शुभारंभ यहां से किया गया। नवकी बीमारी का सफाया हो चुका है। पांच वर्ष में हमने इंसेफ्लाइटिस को समाप्त कराया है। जो इस क्षेत्र के लिए अभिशाप था। आशा कार्यकताओं का इसमें योगदान अहम है। जिन्होंने जागरूकता कार्यक्रम घर-घर चलाया। आशा वर्कर रोग के उपचार और बीमारी पर त्वरित कदम उठाने की सलाह देतीं हैं। अब इस तरह की बीमारी को धरती पर टिकने नहीं देंगी। मेडिकल कालेज का निर्माण भी कराया गया।

सरकार ने प्रदेश को दिए 33 मेडिकल कालेज

सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश को 33 मेडिकल कालेज दिए। 17 में पठन पाठन शुरू हो गए हैं। अगले सत्र से अन्य में भी पठन पाठन शुरू हो जाएगा। विगत दो वर्ष में सदी की बड़ी बीमारी कोरोना का सामना किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से चुनौती से निपटा गया, उसकी सराहना पूरी दुनिया में हुई। उत्तर प्रदेश बेहतर माडल बना है। 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन मुफ्त लगाया गया।

डबल इंजन की सरकार में राशन भी डबल

डबल इंजन की सरकार के कारण राशन भी डबल मिल रहा है। कालानमक चावल की खुशबू पहले यहां थी, अब पूरी दुनियां में फैल चुकी है। इसके लिए एक जिला एक उत्पाद में इसका चयन हुआ। आगे भी कालानमक के लिए शोध होते रहेंगे। बीमारी से मुक्ति के लिए हमने घर-घर शौचालय दिए। इसका प्रयोग करें। खुले में शौच न जाएं।

गोल्डन कार्ड से मिलेगी मुफ्त उपचार की सुविधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य की सुविधायों में तेजी से वृद्धि हो रही है। गोल्डन कार्ड आप लोग बनवा लें। मुफ्त उपचार की सुविधा मिलेगी। हम कहीं गंदगी न होने दें। जल जमाव न हो। जिससे कोई बैक्टीरिया विकसित न हो सके। इसके लिए सभी क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्य और प्रधानों को जुड़ना होगा। कोई पर्व होने से पहले सफाई पर ध्यान देते हैं। इसे जीवन का हिस्सा बनाएं। पानी गर्म करने के बाद ही सेवन करें। इसमें जागरूकता लानी जरूरी है। नगरीय क्षेत्रों में फागिंग जरूरी है। नाली साफ सुधरे होंगे तो डेंगू नहीं होगा। इंसेफलाइटिस नहीं होगा। वर्ष में तीन बार यह कार्यक्रम हम चलाते हैं। संचारी रोग नियंत्रण में कई विभाग मिलकर काम कर रहे हैं।

गेहूं बेचने में किसानों को नहीं होगी परेशानी

गेहूं क्रय केंद्र खोल दिये गए हैं। एक सप्ताह में गेहूं की कटाई शुरू हो जाएगी। किसी भी किसान को परेशानी नहीं होगी। स्कूल शिक्षा अभियान चलाए जाएंगे, जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों को रुचि लेनी होगी। इसके बाद उन्होंने संचारी और दस्तक अभियान से जुड़े 54 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभा को सांसद जगदम्बिका पाल ने भी सम्बोधित किया। आभार ज्ञापन कपिलवस्तु विधायक श्याम धनी राही ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डा सतीश द्विवेदी, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article