26.7 C
Dehradun

Must read

खेल मंत्रालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का एलान कर दिया। कुल 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के चुना गया है जिनमें 17 पैरा एथलीट हैं। 3 कोच को द्रोणाचार्य सम्मान मिलेगा।

खेल मंत्रालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का एलान कर दिया। ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड के लिए मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह, प्रवीण कुमार को चुना गया है।

इनके अलावा 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा। इनमें 17 पैरा एथलीट हैं। सभी खिलाड़ियों को 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया जाएगा। 3 कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया है।

मनु भाकर – ओलंपिक डबल मेडलिस्ट

डी गुकेश – शतरंज विश्व चैंपियन

हरमनप्रीत सिंह – हॉकी टीम के कप्तान

प्रवीण कुमार – पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता

लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए अर्जुन पुरस्कार पैरालंपिक खेलों में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत राजाराम पेटकर को दिया गया है। पेटकर ने 1972 में जर्मनी के हीडलबर्ग में पैरालंपिक में 50 मीटर फ्रीस्टाइल पैरा-तैराकी में स्वर्ण पदक जीता था।

Previous article
लड़कियों के कपड़े पहनकर बेचता था ड्रग्स, डॉक्टर कर रहा था नशे का धंधापुलिस की क्राइम ब्रांच ने मेडिलैंड इन होटल से एक होम्योपैथिक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। वह लड़कियों के कपड़े पहनकर ड्रग्स बेचता था। होटल से 10 युवतियां भी मिली, जिन्हें डॉक्टर ने देह व्यापार के लिए बुलाया था।  अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में एक होटल का केयर टेकर और दूसरा होम्योपैथिक डॉक्टर है। होम्योपैथिक डॉक्टर लड़कियों के कपड़े में ड्रग्स की सप्लाई करते पकड़ा गया है। आरोपित थर्टी फर्स्ट पर ड्रग पार्टी करने के लिए होटल पहुंचे थे। पार्टी में कई युवक-युवतियां भी शामिल हुए थे। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई तुलसी नगर (निपानिया) स्थित होटल मेडिलैंड इन में हुई है। पुलिस ने आरोपित भारत चौरसिया निवासी रीवा और योगेश लड़इया निवासी बजरंग नगर को 30 ग्राम एमडी ड्रग और दो किलो 437 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा है। एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक, भारत होटल मिडलैंड इन का केयर टेकर है। आरोपित योगेश बीएचएमएस (होम्योपैथिक) डॉक्टर है। आरोपित होटल में पार्टी करने के लिए एकत्र हुए थे। युवक-युवतियों को भी बुलाया था। इसके पूर्व पुलिस ने दबिश दे दी। पुलिस का दावा है कि आरोपित राजस्थान के तस्करों से जुड़े हैं। सस्ते दामों में गांजा और एमडी खरीदकर शहर में सप्लाई कर रहे थे। आरोपितों ने थर्टी फर्स्ट पर पार्टी के लिए ड्रग बेचना स्वीकारा है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने जब होटल में दबिश दी तो करीब 10 युवतियां मिलीं। लड़कियां ड्रग्स का नशा करती हैं। सभी को डॉक्टर ने देह व्यापार के लिए बुलाया था। लड़कियां गोरखपुर, दिल्ली, गुजरात की थीं। होटल संचालक को भी इसकी जानकारी थी। होटल से लंबे समय से ड्रग की सप्लाई हो रही थी। डॉक्टर भी लड़कियों के वस्त्र पहनता था। वह खुद नशा करता है। एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक, डाक्टर करीब छह महीने से नशा करने लगा था। उसने ड्रग्स को कमाई का माध्यम बना लिया था। उसने बैंक से पांच लाख रुपये ऋण (पर्सनल लोन) लेकर ड्रग्स सप्लाई शुरू कर दी थी। नशा करने के बाद महिलाओं के वस्त्र पहन लेता था। पुलिस होटल संचालक के विरुद्ध भी कार्रवाई कर रही है। उसने लड़कियों और डॉक्टर की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। विजयनगर पुलिस ने शहीद पार्क क्षेत्र से एक युवक को 22 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक आरोपित अंकित जुझारसिंह चौधरी निवासी चितावद महिदपुर उज्जैन है। पुलिस थर्टी फर्स्ट पर संदेहियों की चैकिंग कर रही थी। अंकित ने जावरा के तस्कर से ड्रग्स खरीद कर सप्लाई करना स्वीकारा है। जोन-4 में मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त में शामिल एक महिला सहित तीन तस्करों के खिलाफ पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एडिशनल डीसीपी जोन-4 आनंद यादव के मुताबिक रेवाराम पुत्र बालचंद निवासी अहिरखेड़ी, सादिक खान पुत्र हबीब खान निवासी पंढरीनाथ और संगीता पत्नी देव कुमार निवासी गणेश विहार कालोनी को गिरफ्तार कर लिया है।
Next article
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article