मुम्बई , 02 फरवरी, 2022: पेप्सिको के स्वामित्व वाले इंटरनेशनल ब्रैंड तथा ओट्स वर्ग में भारत के अग्रणी ब्रैंड्स में से एक क्वेकर ® ने अपना नवीन और आधुनिक पैकेजिंग डिजाइन लॉन्च किया है। ब्रैंड की नई पैकेजिंग आकर्षक डिजाइन में है और पहले से कहीं ज्यादा स्वास्थ्य लाभ लेकर आयी है। पैक के पिछली तरफ दिए क्यूआर कोड को स्कैन कर आप हर दिन नई ओट्स रेसिपीज़ प्राप्त कर सकते हैं।
ब्रैंड का यह नया संदेश हाल में लॉन्च टीवीसी कैम्पेन ‘फ्युएल फॉर द रियल फिट’ में देखा जा सकता है जो ग्राहकों को हर दिन जिंदगी की रेस में आगे बढ़कर चैंपियन बनने के लिए प्रेरित करता है। यह कैम्पेन मिलनेनियल्स को ओट्स को अपनी एक्टिव लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाने के लिए और उन अवसरों का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
क्वेकर ने अपने #FuelForTheRealFit कैम्पेन के जरिए ‘फिट’ रहने की परिभाषा को नए सिरे से पेश किया है और यह साधारण लोगों की रोज़मर्रा की जिंदगी की असाधारण उपलब्धियों की दाद देता है। क्वेकर ने खुद को ऐसे फ्युएल’ यानी ईंधन के तौर पर पेश किया है जो लोगों को लगातार आगे बढ़ते रहने में मद करता है। ब्रैंड ने इसी संदेश को अपने नए कैम्पेन के जरिए प्रचारित किया है और यह ग्राहकों को रोज़-बरोज़ की जिंदगी में जीत के लिए जरूरी ऊर्जा प्रदान करने का लक्ष्य रखता है।
इस टीवीसी कैम्पेन ने मिलेनियल्स की उस जीवनशैली को सामने रखा है जो बेहद चुनौतीपूर्ण बन चुकी है। और जिंदगी की रेस में आगे बने रहने के लिए, हरेक को जरूरत होती है ऐसे फ्यूएल की जो उन्हें जिंदगी के हर एक पल का भरपूर लुत्फ लेने में मददगार साबित हो सके। इसीलिए हर दिन की अच्छी शुरुआत ऐसे ब्रेकफास्ट के साथ होनी चाहिए जो दिनभर तरोताज़ा रख सके। 100%प्राकृतिक साबुत अनाज, प्रोटीन* स्रोत, फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर जो शरीर के इम्यून सिस्टम को सेहतमंद बनाकर रखे, क्वेकर ओट्स एक उत्तम ऊर्जा का स्रोत है जो दिनभर पोषणयुक्त ऊर्जा देता है। साथ ही, इससे वज़न को नियंत्रित करने और कलेस्ट्रॉल घटाने में भी मदद मिलती है। इस टीवीसी के माध्यम से इसी संदेश पर ज़ोर दिया गया है और यह युवाओं को क्वेकर के साथ ‘जीवन की दौड़ में आगे रहने’ के लिए प्रेरित करता है।
इस बारे में सोनम बी विज, एसोसिएट डायरेक्टर एवं कैटेगरी हैड – क्वेकर पोर्टफोलियो, पेप्सिकोको इंडिया ने कहा, ”आज के दौर में युवाओं की जीवनशैली में भागदौड़ ज्यादा हो गई है जिसकी वजह से सही तरीके का पोषणयुक्त भोजन करने का समय नहीं मिल पाता है। इस नए कैम्पेन के जरिए, हम युवाओं को रियल फिट होने के लिए प्रेरित करेंगे ताकि वे दिन की सही शुरुआत कर जिंदगी की रेस में आगे बढ़ते रहें। हमने पिछले कुछ महीनों के दौरान ऐसा महसूस किया है, कि यह संदेश आज पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। क्वेकर का एक बोल सौहार्द्र, पोषण और ऊर्जा से भरपूर होता है और जिंदगी में आने वाले वाले अवसरों का लाभ उठाने के लिए आपको भरपूर ऊर्जा प्रदान करता है। यह कैम्पेन हमें यह संदेश एक नए और आधुनिक तरीके से पहुंचाने का मौका देता है। हम आगे भी अपने दर्शकों को ओट्स के फायदों से सशक्त बनाते रहेंगे और उन्हें #FuelForTheRealFit देते रहेंगे।”
नए क्वेकर ओट्स पैक देशभर में प्रमुख रिटेल तथा ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर उपलब्ध होंगे। नए टीवीसी और पैकेजिंग के साथ-साथ एक जबर्दस्त कैम्पेन भी पेश किया जाएगा ताकि ब्रैंड के संदेश को ज्यादा प्रभावशाली तरीके से आगे प्रसारित किया जा सके।

