15 C
Dehradun

मुरादाबाद में अमित शाह की रैली में शाामिल लोग…लगने लगे नारे

Must read

अमित शाह ने कहा कि मुरादाबाद के लोग पांच सात तक बड़े परेशान रहे। उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 में पीएम प्रधानमंत्री बने। इसका सबसे बड़ा कारण यूपी हैं। यूपी में बड़ी जीत के कारण पीएम बने। इस बार उन्हें कहा कि तीसरी बार 73 औ 65 नहीं सीधे 80 सीट जीतेंगे।
मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करने के लिए अमित शाह पहुंच चुके हैं। उनके मंच पर पहुंचते ही लोग नारे लगाने लगे। इसके बाद उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
जनसभा स्थल पर भाजपा नेता लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इस बीच वह विपक्षी गंठबंधन पर लगातार हमलावर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार के दौरान कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। इसके अलावा सभी को मुफ्तर राशन समेत अन्य योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। मौके पर लगातार नारेबाजी की जा रही है।
जनसभा में कार्यकर्ता पहुंचने लगे
मुरादाबाद में शाह की जनसभा में शामिल होने के लिए लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। सांसद रमेश विधूड़ी ने बताया कि रैली को सभी लोग मिलजुल सफल बनाएंगे। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी, लोकसभा संयोजक डॉ. विशेष गुप्ता,सह प्रभारी ओमवीर खड्गवंशी, मेयर विनोद अग्रवाल, राजन विश्नोई, श्याम बिहारी शर्मा, कमल गुलाटी, दिनेश शीर्षवाल, चंद्रपाल सैनी, कमल प्रजापति, क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी निमित जायसवाल,महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता और राहुल सेठी मौजूद हैं।
मुरादाबाद और संभल प्रत्याशी के लिए मांगेंगे समर्थन 
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुरादाबाद और संभल लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन मांगेंगे। भाजपा नेताओं ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री मंडल में पार्टी के लिए एक दिशा तक करेंगे। जनसभा से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह और प्रदेश के सह प्रभारी सांसद रमेश बिधूड़ी ने रैली की तैयारियों जायजा लिया। कार्यक्रम की जिम्मेदारी नगर विधायक रितेश गुप्ता और भाजपा के जिलाध्यक्ष आकाश पाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दो दर्शक दीर्घा बनाई गई

बुद्धि विहार में केंद्रीय गृह मंत्री के लिए करीब 80 फीट लंबा 40 फीट चौड़ा और आठ फीट ऊंचा मंच तैयार किया गया है। 45 फीट स्थान डी के लिए छोड़ा गया है। दो दर्शक दीर्घा बनाई गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने पार्टी कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक कर शाह की रैली के संबंध में जानकारी दी।

मंच पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, सभा स्थल पर कार्यकर्ता उत्साहित…लगने लगे नारे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को मुरादाबाद में भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने बताया कि गृह मंत्री की सभा सर्किट हाउस के पीछे सेंट मेरी स्कूल के पास बुद्धि विहार के मैदान में होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह और कुछमंत्री भी सभा में मौजूद रहेंगे। बृहस्पतिवार रात तक सभा स्थल पर मंच व अन्य तैयारियों को पूरा कर लिया गया। दिल्ली से आई सुरक्षा टीम ने भी व्यवस्थाओं को जायजा लिया।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article