15 C
Dehradun

प्रमोद सावंत गोवा के मुख्यमंत्री पद के तौर पर 28 मार्च को लेंगे शपथ, पीएम मोदी होंगे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल

Must read

प्रमोद सावंत गोवा के मुख्यमंत्री पद के तौर पर 28 मार्च को शपथ लेंगे। सावंत लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। गोवा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा नेतृत्व ने प्रमोद सावंत के नाम पर भरोसा जताया है। केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से प्रमोद सावंत को अपना नेता चुना है। उन्होंने कहा कि मैं राज्य के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हम जीरो करप्शन के लिए काम करेंगे। हम जल्द ही राज्यपाल से मिलेंगे।

पीएम मोदी होंगे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल!

सूत्रों के मुताबिक, पीएम नरेन्द्र मोदी सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते है। प्रमोद सावंत ने बताया था कि उन्होंने पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को शपथ ग्रहण समारोह का न्योता दिया है। सूत्रों के मुताबिक, गोवा में 11 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

सरकार बनाने का दावा पेश

इससे पहले सोमवार को सावंत ने भाजपा नेताओं के साथ राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई से मुलाकात की थी। उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

गोवा में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है। 40 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने सबसे ज्यादा 20 सीटें जीती हैं। हालांकि, बहुमत के आंकड़े से भाजपा सिर्फ एक सीट दूर है। हालांकि, भाजपा एमजीपी और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से राज्य में सरकार बनाने जा रही है। बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में सिर्फ 11 सीटें ही जीती हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article