15 C
Dehradun

उत्तराखण्ड कांग्रेेस ने जारी किया उत्तराखण्ड 2022 चुनाव का मैनिफेस्टो

Must read

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाडरा ने कांग्रेस का “स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र” घोषणा पत्र जारी किया।

देहरादून: उत्तराखण्ड में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज ‘‘उत्तराखण्डी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’’ जारी कर दिया है। देहरादून में प्रियंका गांधी ने एक सभा में उत्तराखण्ड के लिए कांग्रेस के इस घोषणा पत्र को जारी किया, जिसमें शिक्षा,स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजगार से जुड़े तमाम वादे किये गये हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी ने पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी जनसभा और वर्चुवल रैली को भी संबोधित किया। कांग्रेस मेनिफेस्टो जारी करने के बाद प्रियंका ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए उन्हें अपने हक के लिए वोट करने की अपील की. प्रियंका ने कहा कि, आज कांग्रेस पार्टी सामने आकर कह रही है कि वो जनता को उनका हक दिलाएगी. उन्होंने लोगों में जोश भरते हुए उन्हें वोट की कीमत समझाई और कहा कि एक वोट को भी हल्के में न लें क्योंकि ये एक-एक वोट ही आपका भविष्य तय करेंगे. प्रियंका ने महिलाओं को लेकर भी अपने वादे को दोहराया. उन्होंने कहा कि, उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए बहुत कुछ किया जाएगा. ये उनके घोषणापत्र से भी जाहिर होता है जिसमें 40 फीसदी सरकारी नौकरी में महिलाओं को भागीदारी देने की बात है. पुलिस विभाग में भी 40 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे. साथ ही सरकारी बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी.

कांग्रेस घोषणा पत्र की विशेषताएं :
4 लाख लोगों को देंगे नौकरी, शिक्षा और स्वस्थ को मजबूत करेंगे, 500 रुपए में देंगे गैस सिलेंडर, 5 लाख लोगों को 40 हजार रूपए देंगे, जिनकी नौकरी कोविड की वजह से चली गई है, 40 प्रतिशत महिलाओं को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी, पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा, पर्यटन पुलिस एक अलग से फोर्स बनाई जाएगी, नोटबन्दी, कोरोना काल में प्रभावित हुए 5 लाख लोगों को हर साल 40 हजार देने की घोषणा, 100 यूनिट बिजली की फ्री देगी कांग्रेस सरकार, आशा वर्कर्स का मानदेय डेढ़ गुना बढ़ाया जाएगा, राज्य पुलिस कर्मियों को 4600 रूपये का ग्रेडपे दिया जाएगा, शहीद सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली राशि दोगुनी की जाएगी, साथ ही प्रत्येक शहीद परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। स्वास्थ्य को मजबूत किया जाएगा ड्रोन की मदद से पहाड़ी इलाकों में दवाइयां पहुंचाई जाएंगी। स्नातकोत्तर छात्रों को मिलेंगे 5 लाख रूपये के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, सरकारी नौकरी में लगी रोक को तत्काल हटाया जाएगा और वर्तमान में 57 हजार रिक्त पद है जिनको पहले साल में भरा जायेगा। राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था को लागू किया जायेगा। अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडरव्यवस्था को लागू किया जाएगा। प्रदेश में समुचित शिक्षा ढांचा विकसित करने के लिए शिक्षा बजट में वृद्धि की जाएगी।

ग्राम उद्यमिता के माध्यम से शुक्ष्म एवं लघु लोगों को बढ़ावा दिया जाएगा। राज्य की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। चीनी मिलो का आधुनिकीकरण किया जाएगा और गन्ना किसानो के बकाया भुगतान की प्रक्रिया में सुधार किया जाएगा जिसे की गन्ना भुगतान समय से किया जा सके। किसान आंदोलन के दौरान जिन किसानों पर राजनीतिक द्वेष के मुकदमे लगाए गए थे वह सभी वापस लेंगे।

अपने ट्वविटर पर उन्होंने लिखा कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड के स्वाभिमान को बुलंद करने और जनता को मजबूत बनाने वाली सरकार देने की प्रतिज्ञा लेती है है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article