16.6 C
Dehradun

डेेढ माह बाद सचिवालय में पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक, विभिन्न पर मुद्दों पर लिए जाएंगे निर्णय

Must read

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक लगभग डेढ़ महीने बाद आज बुधवार सायं पांच बजे सचिवालय में होगी। बैठक में स्वास्थ्य, शहरी विकास, पर्यटन, उद्योग, राजस्व, खाद्य समेत विभिन्न विभागों से संबंधित विषयों पर निर्णय लिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल की बैठकों को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं। मंत्रिमंडल की बैठकों में निर्णयों का अंबार अभी तक नहीं लगा है।

जून माह में हुई थी पिछली कैबिनेट की बैठक

दरअसल विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल की लगातार कई बैठकें हो चुकी हैं। अब धामी सरकार निर्णयों के क्रियान्वयन पर अधिक बल दे रही है। मंत्रिमंडल की पिछली बैठक बीते जून माह की 10 तारीख को हुई थी। लंबे समय बाद हो रही बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर मुहर लग सकती है।

सचिवों के सहायकों की संख्या में की कटौती

धामी सरकार ने अब मितव्ययता की तरफ कदम बढ़ाए हैं। इस कड़ी में अपर मुख्य सचिव से लेकर उप सचिव स्तर तक के अधिकारियों के सचिवालय सहायकों की संख्या में कटौती की गई है।

सचिवालय प्रशासन ने हाल ही में सचिवालय से 100 होमगार्ड हटाए हैं। ये सभी सचिवालय सहायक का कार्य कर रहे थे। हालांकि, इसका कारण इन्हें कांवड़ यात्रा की ड्यूटी पर लगाया जाना बताया गया।

यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि इनकी सचिवालय में वापसी होती है तो इनका भुगतान सचिवालय प्रशासन नहीं, बल्कि होमगार्ड मुख्यालय ही करेगा। सचिवालय में होमगार्ड की संख्या कम होने के साथ ही अब सचिवालय प्रशासन ने अधिकारियों के स्टाफ में भी कटौती शुरू कर दी है।

मंगलवार को सचिव सचिवालय प्रशासन विनोद कुमार सुमन के जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री के स्टाफ में पूर्व की भांति 20 सहायक अनुमन्य होंगे। इनमें 16 कार्यालयों व संबद्ध स्टाफ के साथ और चार आवास पर रहेंगे। हर मंत्री को पांच सहायक मिलेंगे।

मुख्य सचिव को पूर्व की भांति ही छह सहायक मिलेंगे। अपर मुख्य सचिव व आयुक्त को अब तीन सहायक मिलेंगे। पहले इन्हें चार सहायक मिलते थे। प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों को अब चार के स्थान पर दो ही सहायक अनुमन्य होंगे। सचिव व प्रभारी सचिवों को तीन के स्थान पर दो सहायक मिलेंगे।

वहीं अपर सचिव को पूर्व की भांति दो सहायक उपलब्ध रहेंगे। संयुक्त सचिव व उप सचिव को दो के स्थान पर एक सहायक मिलेगा। अनुसचिव को पूर्व की भांति एक और अनुभाग स्तर पर दो सहायक रहेंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article