15 C
Dehradun

यूक्रेन पर रूस के हमले बढ़े, कई शहरों पर रूस ने दागी मिसाइलें

Must read

रूस ने फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही यूक्रेन पर हमले की शुरुआत कर दी थी जो अब तक जारी है। इस क्रम में शनिवार सुबह रूस की मिसाइलों ने सेंट्रल यूक्रेन के दो शहरों पर हमले किए। इन हमलों में आवासीय भवनों व अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर  को नुकसान पहुंचा है। यह जानकारी पोल्तावा इलाके के प्रमुख ने दी। अपने आनलाइन पोस्ट में दमित्री ल्यूनिन ने लिखा, ‘एक मिसाइल यहां के एक बिल्डिंग में अटक गया। आज सुबह  शहर में अनेकों हमले हुए।

उन्होंने आगे बताया कि कम से कम चार मिसाइल दागे गए थे जिससे पोल्तावा के दो इंफ्रास्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त हो गए।  वहीं क्रेमेनचक के औद्योगिक इकाइयों पर तीन हवाई हमले हुए। पोल्तावा इलाके की राजधानी पोल्तावा सिटी है जो कीव के पूर्व में है और इस इलाके के बड़े शहरों में से एक क्रेमेनचक है। फिलहाल इन हमलों में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

यूक्रेन के दक्षिण पूर्व में स्थित दनिप्रो इलाके में इंफ्रास्ट्रक्चर पर किए गए मिसाइल हमले में दो लोग जख्मी हो गए और काफी नुकसान भी हुआ। यह जानकारी इलाके के प्रमुख वैलेंटिन रजनिचेनको ने अपने आनलाइन पोस्ट के जरिए दी। वहीं क्रिवी रिह के पेट्रोल स्टेशन पर भी बमबारी हुई जिसके कारण वहां आग लग गई।

निकासी के लिए सात सुरक्षित कारिडोर- यूक्रेन

यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री इरिना वेरेश्चुक ने जानकारी दी कि शनिवार को लोगों के सुरक्षित निकासी के लिए सात कारिडोर तैयार किए गए हैं। कारिडोर के जरिए मारियूपोल से लोग अपने निजी वाहनों व बसों के जरिए सुरक्षित निकल सकते हैं।  उल्लेखनीय है कि यूक्रेन में रूसी राष्ट्रपति व्लाीमिर पुतिन ने 24 फरवरी को ही हमले शुरुआत की शुरुआत कर दी थी। शुरुआत से ही इन हमलों में किसी नागरिक को निशाना बनाए जाने से मास्को इनकार कर रहा है

यूक्रेन के दो हेलीकाप्टरों ने रूस पर किया हमला 

यूक्रेन के दो हेलीकाप्टरों ने रूस में घुसकर सीमावर्ती शहर बेलगोरोद पर हमला किया और वहां के तेल गोदाम को बर्बाद कर दिया। हेलीकाप्टरों से किए गए हमले में दो लोग घायल भी हुए थे। रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन ने कहा है कि इस घटना से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ेगा और बातचीत से शांति स्थापित होने की संभावना कमजोर होगी।

राजधानी से रूसी सैनिकों की हुई वापसी

कीव और चेर्निहीव से रूसी सैनिकों की वापसी की खबर है लेकिन कीव के मेयर के अनुसार राजधानी के उत्तर-पूर्वी इलाके में लड़ाई जारी है। बेलगोरोद इलाके के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लादकोव के अनुसार कम ऊंचाई पर उड़ रहे यूक्रेन के दो हेलीकाप्टरों ने रूसी सीमा के करीब 35 किलोमीटर अंदर आकर रूसी तेल कंपनी रोजनेफ्ट के तेल गोदाम को नष्ट कर दिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने देश की सेना और सुरक्षा में लगे लोगों को आगाह किया है कि उत्तर और मध्य इलाकों से रूसी सेना की वापसी रणनीतिक कारणों से हो रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article