26.7 C
Dehradun

सोनिया गांधी ने राज्य की जनता से भावुक अपील की,आपने मुझे अम्मा कहकर सम्मान दिया

Must read

नई दिल्ली। तेलंगाना में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तमाम दलों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी बीच, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भावुक अपील की है। कांग्रेस नेता ने राज्य की जनता से पार्टी के लिए वोट करने की अपील की है।

सोनिया गांधी ने लगभग दो मिनट का एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस वीडियो में वह लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील करती दिख रही हैं। सोनिया ने कहा, ‘तेलंगाना की मेरी बहनों और प्यारे भाइयों नमस्कारम, मैं आप सबके बीच नहीं आ पाई, लेकिन मैं आप सबके दिल के बहुत करीब हूं।’

सोनिया ने आगे कहा कि तेलंगाना की अपनी बहनों, माताओं, बेटों-बेटियों और भाइयों से मेरी गुजारिश है कि इस बार अपनी पूरी शक्ति बदलाव लाने के लिए इस्तेमाल करें। कांग्रेस के लिए वोट करें।

राहुल गांधी ने शेयर किया सोनिया का संदेश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सोनिया गांधी के वीडियो मैसेज को शेयर किया है। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है- तेलंगाना की अपनी ‘सोनिया अम्मा’ का प्रदेशवासियों के नाम संदेश।

30 नवंबर को होगा विधानसभा चुनाव

बता दें कि तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article