15 C
Dehradun

मध्य प्रदेश के विशाल और आंध्र प्रदेश की गायत्री ने जीती स्लालम प्रतियोगिता

Must read

दूसरे दिन भी फूलचट्टी में गंगा की लहरों में खिलाड़ियों ने दिखाए करतब

गुरुवार को एक्सट्रीम स्लालम का होगा आयोजन

पौड़ी।  38 वें राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत फूलचट्टी में गंगा नदी में आयोजित दो दिवसीय केनो और कयाक स्लालम प्रतियोगिता का समापन हो गया। गुरुवार को इसी स्थान पर एक्सट्रीम स्लालम प्रतियोगिता का आयोजन होगा। बुधवार को पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश के विशाल केवट और महिला वर्ग में आंध्र प्रदेश की नागिडी गायत्री विजेता रही। पुरुष वर्ग में मेघालय के इंद्र शर्मा द्वितीय व कर्नाटक के दादा पीर और महिला वर्ग में मध्य प्रदेश की शिखा द्वितीय व महाराष्ट्र की जाह्नवी तृतीय स्थान पर रही।

बुधवार (दूसरे दिन ) को पुरुष वर्ग में 8-8 खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता में 2-2 चरणों की रेस हुई। इसमें खिलाड़ियों ने अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम में केनो चलाते हुए नदी के ऊपर बनाए गए विभिन्न गेट पार किए।

पुरुष वर्ग में योगेश ठाकुर (उत्तराखंड), आदित्य जोशी (राजस्थान) इंदर शर्मा (मेघालय), इदरीसी हुसैन (जम्मू कश्मीर), दादा पीर (कर्नाटक), नागिडी राजेश (आंध्र प्रदेश ) काले रुषिकेश विलास (एसएससीबी) और विशाल केवट (मध्य प्रदेश) ने गंगा की लहरों पर खेल विधा का प्रदर्शन किया। वहीं, महिला वर्ग में नैना अधिकारी (उत्तराखंड) रागिनी मालवीय (तमिलनाडु), प्रियांशी राजा बुंदेला (छत्तीसगढ़), कुसुम गुप्ता (दिल्ली), नागिडी गायत्री (आंध्र प्रदेश) जाह्नवी रैकवार (महाराष्ट्र) ऐश्वर्या वी (कर्नाटक) और शिखा चौहान (मध्य प्रदेश) ने प्रतिभाग किया।

विजेता प्रतिभागियों को अतिथि गणों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कयकिंग एंड केनोयिंग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता, आईकेसीए के संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी, प्रतियोगिता के तकनीकी अधिकारी शांति स्वरूप, जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र सिंह फोनिया आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article