26.8 C
Dehradun

अमरोहा में होली के जुलूस पर पथराव से तनाव, कई घायल

Must read

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शुक्रवार को होली के हुड़दंग में निकाले गये जुलूस में समुदायों के लोग अापस में भिड़ गये और इस दौरान हुए पथराव में दो लोगों के घायल होने से इलाके में तनावपूर्ण माहौल हो गया।

दो घायल लोगो को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती 

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गयी। पुलिस ने बताया कि अमरोहा शहर के मोहल्ला छंगा दरवाजा में होली के त्योहार पर डीजे की धुनों पर थिरक रहे योगी समर्थकों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने जमकर पथराव कर मारपीट भी की। इसमें कम से कम दो लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर शुक्ला ने मौके पर पहुंच कर डीजे को कब्जे में ले लिया और इस मामले में वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी। इस दौरान होली के पर्व पर जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी के आवास पर अधिकारियों का होली मिलन समारोह चल रहा था। उसी समय होली के जुलूस पर पथराव की सूचना अधिकारियों को दे दी गयी।

नमाज के समय डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद

बाद में विवाद बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इधर जिलाधिकारी ने इस घटना के बारे कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि नमाज के समय डीजे बजाने को लेकर यह विवाद हुआ। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article