23.6 C
Dehradun

अमित शाह ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर, विकास कार्यों या फिर राजनीतिक… किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

Must read

शेषनाथ राय, भुवनेश्वर। बीजेपी के चाणक्य अमित शाह ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कल रात भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

शाह और नवीन समारोह में आएंगे एक साथ

केंद्रीय गृह मंत्री शाह आज आधिकारिक समारोह में शामिल होंगे। शाह और नवीन इस आधिकारिक समारोह में एक साथ आएंगे। आज सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि शाह एवं नवीन एक साथ मंच पर क्या साझा करने वाले हैं।

माना जा रहा है कि नवीन पटनायक नक्सल दमन एवं आपदा प्रबंधन के लिए अधिक राशि एवं मानव संसाधन की मांग कर सकते हैं। ऐसे में, राजनीति के चाणक्य शाह तथा नवीन के बीच क्या चर्चा होती है? यह जानना दिलचस्प होगा।

आज लोगों के मन में यह सवाल भी है कि दोनों नेताओं के बीच केवल सरकारी योजना एवं विकास कार्यों पर चर्चा होगी या फिर राजनीतिक चर्चा भी होगी।

गृह मंत्री अमित शाह का आज का कार्यक्रम

अमित शाह राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और नक्सल विरोधी और आपदा प्रबंधन की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इसके बाद शाह पार्टी कार्यालय में नए पदाधिकारियों और कोर टीम के सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे।

पहले से दिए गए कार्यों में से कितने पर अमल हो चुका है, इस पर चर्चा की जाएगी। शाह जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और मोदी सरकार के नौ सालों के सफल संदेश को लोगों तक पहुंचाने का ‘गुरुमंत्र’ भी देंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article