32.8 C
Dehradun

आतंकी हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद

Must read

कठुआ। मंगलवार की रात कठुआ के हीरानगर के सैडा सोहाल गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। आतंकियों द्वारा एक घर में घुसने के प्रयास में की गई फायरिंग की गई थी।

जिसके बाद सुरक्षाबलों ने गांव की घेराबंदी कर दी। वहीं इस हमले में एक स्थानीय नागरिक घायल हुआ है और एक सीआरपीएफ के जवान के भी शहीद होने की सूचना है।

गांव में घुसकर पानी मांग रहे थे आतंकी

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सैडा सोहाल गांव में घुसने के बाद आतंकियों ने कुछ घरों से पानी मांगा। आतंकियों ने सैडा सोहल गांव में गोलियां भी चलाईं। आतंकवादी गोलीबारी में एक नागरिक बिटू को गंभीर चोटें आईं हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

जिसके बाद सुरक्षा बलों ने गांव की घेराबंदी कर दी। सूचना मिलते ही एसएचओ और एसडीपीओ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया।

आतंकियों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान जारी

Advertisement

हमले के बाद सुरक्षाबलों द्वारा अन्य आतंकियों को भी ढूंढने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है । उधर कठुआ जिला के पहाड़ी क्षेत्र बनी यहां पिछले माह आतंकियों का एक दल देखा गया था, अब उसके साथ लगते डोडा जिला की सीमा पर छत्रगलां में भी आतंकियों द्वारा सैन्य कैंप पर किए गए हमले से बाद पूरे बनी क्षेत्र में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article