29.3 C
Dehradun

क्षतिग्रस्त व असुरक्षित मोटर मार्गों पर आवागमन में एहतियात बरतें: जिलाधिकारी

Must read

जीवन के मूल्य को समझें और आपदा के समय अनावश्यक यात्रा से बचें

पौड़ी-  हाल ही में जनपद में हो रही लगातार भारी वर्षा के चलते कई मोटर मार्गों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। सड़कों के पुराने हिस्से ध्वस्त होने के साथ-साथ कई स्थानों पर सड़कें भीतर तक खोखली हो गयी हैं, जिससे इन मार्गों पर आवागमन अत्यंत असुरक्षित प्रतीत हो रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया द्वारा लोक निर्माण विभाग एवं पी.एम.जी.एस.वाई. के अधिकारियों को ऐसे सभी मोटर मार्ग, जो वर्तमान में अत्यधिक असुरक्षित स्थिति में हैं, वहाँ तत्काल प्रभाव से एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि ऐसे असुरक्षित स्थलों पर चेतावनी चिन्ह लगाए जाएं तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय अविलंब किए जाएं, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article