26.8 C
Dehradun

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की रंगारंग शुरुआत,तीरंदाजी में महाराष्ट्र, हरियाणा और बिहार के खिलाड़ियों का जलवा

Must read

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 (Khelo India Youth Games 2025) की रंगारंग शुरुआत रविवार को ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड में हुई। प्रतियोगिता में देश के कोने-कोने से आए प्रतिभावान तीरंदाजों ने अपने निशाने से प्रतिभा और तैयारी का शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी एसएसपी हृदयकांत नगर आयुक्त सिटी एसपी और एसडीओ सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की रंगारंग शुरुआत रविवार को ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड में हुई। शुरुआती मुकाबलों में तीरंदाजी प्रतियोगिता ने खेलों की शुरुआत को रोमांचक बना दिया।

पहले ही दिन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों और खेलप्रेमियों को रोमांच से भर दिया। प्रतियोगिता में देश के कोने-कोने से आए प्रतिभावान तीरंदाजों ने अपने निशाने से प्रतिभा और तैयारी का शानदार प्रदर्शन किया।

विशेष रूप से महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार, आंध्र प्रदेश और दिल्ली के खिलाड़ियों ने अलग ही प्रभाव छोड़ा। लड़कियों की भागीदारी और उनका प्रदर्शन लड़कों की तुलना में अधिक प्रभावशाली रहा।

रिकर्व ब्वॉय वर्ग की 70 मीटर प्रतिस्पर्धा में आंध्र प्रदेश के कोदंड पाणि थरुनीस जातिया ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया। उन्होंने 720 में से 655 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।

वहीं, मेघालय के देवराज महापात्रा 653 अंकों के साथ दूसरे और महाराष्ट्र के ध्यानेश चारले 651 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस वर्ग में चौथे से दसवें स्थान तक के मुकाबले बेहद करीबी रहे।

तमिलनाडु के श्रमण सर्वेश ने 648 अंक प्राप्त किए, जबकि दिल्ली के अंश तनवार 647 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। महाराष्ट्र के उज्जवल भरत ओलेकर (646 अंक) और शिवम चिखाले (645 अंक) क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर रहे।

हरियाणा के दक्ष मलिक 637 अंकों के साथ आठवें, उत्तर प्रदेश के विशु और बिहार के समर्थ 636-636 अंकों के साथ क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर रहे। हरियाणा के सौरभ (635 अंक) और चेतन (623 अंक) ने 11वां और 12वां स्थान पाया।

दिल्ली के रूद्र कुमार (622 अंक), बिहार के शुभम कुमार (618 अंक) और आंध्र प्रदेश के रायरोथ साई मौर्य (586 अंक) क्रमशः 13वें से 15वें स्थान पर रहे। दादरा एवं नगर हवेली और दमन दीव के प्रथित आर. रासुलिया ने 472 अंक प्राप्त कर अंतिम 16वें स्थान के साथ अगले चरण में प्रवेश किया।

कंपाउंड गर्ल्स की 50 मीटर प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की लड़कियों ने मैदान में दबदबा कायम रखा। पहले से तीसरे स्थान तक महाराष्ट्र की ही खिलाड़ियों ने काबिज होकर राज्य की खेल संस्कृति का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया।

तेजल राजेंद्र साल्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 में से 697 अंक अर्जित कर पहला स्थान हासिल किया। वैदेही हीराचंद्र जाधव ने 692 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रितिका ने 690 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

तमिलनाडु की मधुरबर्शिनी (688 अंक) और आंध्र प्रदेश की मदाला सूर्या हमसिनी (684 अंक) क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं। तमिलनाडु की पूजा पिल्लै (681 अंक), उत्तर प्रदेश की निशिता गुप्ता (679 अंक), और महाराष्ट्र की आर्या अतुल प्रसाद (677 अंक) ने क्रमशः छठे, सातवें और आठवें स्थान पर अपनी जगह बनाई।

पश्चिम बंगाल की प्राप्ति बतबयाल 674 अंकों के साथ नौवें, दिल्ली की दृष्टि और ऐश्वर्या शर्मा क्रमशः 673 व 658 अंकों के साथ दसवें व 11वें स्थान पर रहीं।

मध्य प्रदेश की नेहा राज (658), बिहार की ज्योति (653), मेघालय की स्नेहा थापा (588) और दादरा एवं नगर हवेली की उन्नति पटेल (352 अंक) भी शीर्ष 15 में स्थान पाने में सफल रहीं। हरियाणा की एकता रानी उपस्थित नहीं रहीं।

प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 8:45 बजे हुआ। मौके पर डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी, एसएसपी हृदयकांत, नगर आयुक्त, सिटी एसपी और एसडीओ सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इसके कुछ समय बाद स्थानीय सांसद अजय मंडल पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनते हैं।

बिहार टीम के कोच चंदन कुमार सिंह ने बताया कि तीरंदाजी प्रतियोगिता चार मई से सात मई तक चलेगी। आने वाले दिनों में व्यक्तिगत और टीम दोनों स्तर की प्रतिस्पर्धाएं और अधिक रोमांचक होंगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article