29.5 C
Dehradun

तराई में 31 को चुनावी शंखनाद करेंगे सीएम योगी

Must read

पीलीभीत : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 मार्च को चुनावी दौरे पर यहां आ रहे हैं। वह प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगे। पार्टी के नेताओं ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपाइयों में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

मुख्यमंत्री के तौर पर तराई के इस जिले में किसी बड़े नेता का अभी यह पहला कार्यक्रम है। लखनऊ से मुख्यमंत्री के आने की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह के अनुसार मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम तय हो गया है। प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन के लिए स्थल के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल तीन विभिन्न स्थलों को देखा जा रहा है।

शहर में सनातन धर्म बांकेबिहारी राम इंटर कालेज मैदान, माता यशवंतरी देवी मंदिर प्रांगण व पूरनपुर हाईवे पर स्थित होटल जेपी के मैदान के बारे में विचार विमर्श चल रहा हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के लिए जल्द ही अंतिम रूप से आयोजन स्थल का चयन कर लिया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article